फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन दिन भटकने के बाद महिला की दर्ज हुई प्राथमिकी

Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सफर के दौरान महिला के बैग से करीब साढ़े छह लाख रुपये के जेवर पार होने के मामले में तीन दिन तक दिबियापुर और बेला थाने के चक्कर काटने के बाद दिबियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। वहीं, पुलिस ने रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी प्रिया 27 अगस्त को बिल्हौर में प्राइवेट बस में सवार होकर घर आ रही थी। प्रिया ने बताया कि बस दोपहर करीब एक बजे रसूलाबाद पहुंची। वहां बैग देखा तो जेवर थे। इसके बाद वह ऑटो से बेला पहुंची। बेला में ऑटो बदलने के बाद वह घर के लिए निकली। उसके साथ एक अपरिचित महिला बैठी थी। महिला गांव असेनी के पास उतर गई। घर पहुंचने पर पीड़ित ने बैग चेक किया तो उसमें रखे जेवर गायब थे। तीन दिन तक दिबियापुर और बेला थाने के चक्कर काटती रहीं। दोनों थाने की पुलिस उन्हें टरकाती रही।

उच्चाधिकारियों के दखल के बाद दिबियापुर थाने में सोमवार को महिला को बुलाया गया और शाम को तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें