फोटो-19- बिजली न होने से ठप पड़ी एटीएम मशीन। संवाद
सहार। कस्बे में रामलीला मैदान के पास लगे इंडिया वन एटीएम की निगम द्वारा बकाया जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इससे आसपास के लोगों को रुपये निकालने के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामलीला मैदान के पास लगा इंडिया वन एटीएम क्षेत्र के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक था। कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से आने वाले लोग भी जरूरत पड़ने पर इसी एटीएम से रुपये निकालते थे, लेकिन बिजली कनेक्शन कट जाने के बाद एटीएम ठप हो गया है। लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में ऑनलाइन भुगतान के बावजूद कई जरूरी कार्यों के लिए रुपये की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में कस्बे में एटीएम बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बे में एटीएम की संख्या सीमित होने से इसका चालू रहना बेहद जरूरी है। पुरवा सुजान विद्युत केंद्र के जेई आफताब आलम ने बताया कि एटीएम कनेक्शन पर 7560 रुपये का बिल बकाया है। इसलिए उसका कनेक्शन विच्छेदन किया गया है। बिल जमा होने पर उसे जोड़ दिया जाएगा।(संवाद)