फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिटायर्ड बीईओ को चप्पलों से पीटने के मामले में प्राथमिकी

Sun, 05 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेगन पुट्टा में रिटायर्ड बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को पीटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। आरोपियों ने एक जुलाई को घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

गांव सेंगन पुट्टा निवासी राम स्वरूप दोहरे खंड शिक्षा अधिकारी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह पत्नी के साथ गांव में रहते हैं। बच्चे बाहर रहते हैं। एक जुलाई को दोपहर बाइक से मुरादगंज जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर उदयवीर अपने ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी बीच उदयवीर ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपी ने उनको पीट दिया। इससे वह नाली में गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीड़ित के सिर से खून बहने लगा। बाद में आरोपी धमकी देकर वहां से निकल गया। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें