फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 60 फीट गहरे कुएं में उतरे दमकल कर्मी, युवक को निकाला

Sun, 05 Jul 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -6- युवक को कुएं से बाहर निकालते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राहतपुर में एक युवक शराब के नशे में गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं के भीतर दमघोंटू गैस का गुबार था जिसके कारण युवक की जान पर बन आई थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी गजेंद्र सिंह ने 60 फीट गहरे कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पहले कुएं की गैस को खत्म किया गया। इसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
गांव राहतपुर में राजू पुत्र महेश चंद्र शनिवार को अचानक गांव स्थित कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं करीब 50 से 60 फीट गहरा था और उसके भीतर गैस बनी हुई थी।
विज्ञापन

टीम ने फायर टेंडर के जरिए कुएं के भीतर पानी का छिड़काव किया। पानी की बौछारों से गैस का असर कम हुआ। गैस का असर कम होते ही फायरमैन गजेंद्र सिंह ने कमान संभाली। वह सुरक्षा उपकरणों के सहारे गहरे अंधेरे कुएं में उतरे।
कुएं के भीतर उन्होंने मलबे और पानी के बीच फंसे युवक को खोज निकाला। इसके बाद अन्य साथी की मदद से गजेंद्र ने युवक को बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें