फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा के नेविलगंज निवासी जौली पोरवाल ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बुधवार को एसपी के आदेश पर ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 23 फरवरी 2008 को केडीएम, कॉलोनी नौबस्ता कानपुर निवासी मनोज कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए पति, सास-ससुर, ननद पूजा पोरवाल, ननदोई विशाल, छोटी ननद रिचा तथा चचिया ससुर चंद्रकांत पोरवाल ने मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसे एक पुत्री कृतिका और एक पुत्र आदित्य है।
वर्ष 2018 में उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। 14 जून 2025 को ससुराल पक्ष ने लिखित समझौता किया, लेकिन 26 जुलाई को ससुराल पक्ष ने फिर से भगा दिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें