फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के गांव सांफर में 17 जुलाई को हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करने व पीटने के आरोप में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सांफर का है।
कस्बा अटसू के मोहल्ला रामनगर निवासी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी मोहिनी देवी की शादी साल 2022 में गांव सांफर निवासी आनंद कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मोहिनी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अक्सर को पीटा जाता था। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 जुलाई की रात पति और सास ने मोहिनी के साथ बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। मामला जिले स्तर के अधिकारी के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आनंद कुमार, शांति देवी, मन सिंह और ज्योति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें