फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूल्ड हाउसिंग व महिला थाना बैरक का कार्य सुस्त होने पर दो ठेकेदारों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार को विकासपरक निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने ककोर में बन रहे पूल्ड हाउसिंग व महिला थाना के बैरक का कार्य सुस्त होने पर दोनों के ठेकेदारों पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मौजूद अधिकारियों व विभाग के ठेकेदारों में इस दौरान खलबली देखने को मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर निर्माण संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी, कार्यदाई संस्था के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार को भी बुलाया जाए। इससे कार्य के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। बुलाने के बाद भी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कार्यदाई संस्था आरईडी को निर्देशित किया कि अविलंब कार्य पूरा करें। अन्यथा की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कानपुर को निर्देशित किया कि ककोर स्थित पूल्ड हाउसिंग के आवासों का कार्य बंद है। इस पर संबंधित ठेकेदार पर डेढ लाख का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड को निर्देशित किया कि महिला थाना की बैरक का निर्माण कार्य धीमी गति से कराया जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (इटावा) ग्रामीण को निर्देशित किया कि जनपद औरैया में रहने के दिन निर्धारित करें। जिससे समय पर बुलाया व कार्य के संबंध में अवगत कराया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह संबंधित विभागीय अधिकारी सहित कार्य संस्था व उनके ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें