फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डॉक्टरों को अंतिम चेतावनी, स्टोर कराएगा पर्चे की दवाएं मुहैया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पर्चे पर बाहर की दवा न लिखी जाए। यदि लिखी गई तो संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष से लेकर डॉक्टर कार्रवाई की जद में होंगे। पर्चे पर अंकित की गई जो दवा स्टोर में नहीं होगी स्टोर की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अवगत कराकर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज की ओर से सभी विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 11 नवंबर के अंक में मेडिकल कॉलेज में मरीजों के पर्चे पर बाहर की लिखी जा रही दवाओं की पड़ताल करते हुए प्रमुखता से प्रकाशन किया था। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया है। सीएमएस की ओर से कॉलेज के सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि कोई भी डॉक्टर या परामर्शदाता पर्चे पर बाहर की दवा न लिखे। यदि ऐसे मामला सामने आया तो संबंधित विभागाध्यक्ष से लेकर पर्चा बनाने वाले डॉक्टर कार्रवाई की दायरे में होंगे। जरूरी दवाओं को पर्चे पर अंकित करें। यदि स्टोर में दवा न हो तो स्टोर संचालक दवा की कमी को कॉलेज प्रशासन को मुहैया कराएंगे।
जिसके बाद संबंधित दवा की खरीद लोकल स्तर पर करा ली जाएगी। वर्तमान समय में लोकल टेंडर के जरिए 144 प्रकार की दवाएं खरीदी जा रही हैं। जबकि कार्पोरेशन से 286 तरह की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बाहर की दवा पर्चे पर नहीं लिखी जाएगी। चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही स्टोर को भी जरूरी दवाएं खरीदने को लेकर सूचना देने के लिए कहा गया है। यदि बाहर की दवा लिखने का कोई मामला सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें