औरैया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में जागरूकता व दिबियापुर में पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 55 लोगों के खाद्य पंजीकरण के लिए आवेदन आए। शिविर में मौजूद बच्चों को अधिकारी ने खानपान की अच्छी आदतों के बारे में समझाया।
शहर के तिलक इंटर कॉलेज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमे करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने खाद्य पदार्थों की जांच के घरेलू और सरल उपाय बताए। साथ ही छात्राें को खानपान की जानकारी दी।
इसके बाद टीम दिबियापुर कस्बा पहुंची। वहां लगाए गए शिविर में 55 खाद्य कारोबारियों ने खाद्य पंजीकरण के लिए आवेदन दिए। एक कारोबारी ने खाद्य लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास रहे। सहायक आयुक्त खाद्य अंबादत्त पांडेय ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य पंजीकरण की अपील की।