फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौगवां फीडर में हर दिन फाॅॅल्ट, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है। यहां के नौगवां फीडर में अक्सर लाइन में फॉल्ट, ट्रांसफार्मर में खराबी व आग लगने से तार टूटने की घटनाओं से घंटों आपूर्ति ठप हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो दिन पहले पुरवा महिपाल में रखे ट्रांसफार्मर में आई खराबी से आपूर्ति ठप हुई तो सोमवार सुबह उसी ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद तार टूट गए। इससे चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर के पुरवा महिपाल में रखे 65 केवीए ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह पांच बजे के बाद तेज आग की लपटें उठने के बाद तार टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पेयजल संकट समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। सूचना पर सुबह 9 बजे पहुंचे लाइनमैन शिवा ने फॉल्ट को दुरुस्त किया और तब आपूर्ति बहाल हो सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े गांव चमरौआ में भी रविवार रात 11 बजे के बाद फॉल्ट होने से पूरी रात आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पेयजल संकट के साथ मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान होना पड़ा। लाइनमैन ने सुबह 10 बजे के बाद ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुरवा महिपाल में एक हफ्ते में तीसरी बार फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। तार पुराने होने से यह समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने तार बदलवाने की मांग की है। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरवा महिपाल में ट्रांसफार्मर में लगे तार टूटने की सूचना कर्मी को भेजकर फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। चमरौआ में भी आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें