फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौगवां फीडर में फॉल्ट, 11 घंटे 12 गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। नौगवां फीडर की एचटी बिजली लाइन में शनिवार की देर रात फॉल्ट हुआ। इससे पूरी रात 12 गांवों के लोग अंधेरे में रहे। रविवार की सुबह इन गांव के लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशान होना पड़ा। उपभोक्ताओं की सूचना पर सक्रिय हुए बिजली कर्मियों की मशक्कत के लगभग 11 घंटे बाद फॉल्ट ठीक होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

असेनी पावर हाउस से जुड़ी नौगवां फीडर की 33 केवी की लाइन में शनिवार रात लगभग आठ बजे मुड़रिया गांव में फॉल्ट हो गया। इससे कंचौसी, नौगवां, अमरपुर, बट्टहा, सुंदरपुर, विजई पुरवा, रंजीतपुर, हरतौली, मधवापुर, कनमऊ समेत 12 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी तो वहीं रविवार की सुबह पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व महिलाओं को हुई। रविवार की सुबह बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद फॉल्ट खोजा और चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे ठीक किया। लगभग 11 बजे उपभोक्ताओं को बिजली नसीब हुई। जेई राजेश कुमार ने बताया कि मुड़रिया गांव में शनिवार की रात फॉल्ट होने से समस्या उत्पन्न हुई थी। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें