नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को ज्ञापन सौंपते किसान।
औरैया। ऋण माफी, फसल के समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने व बिजली मुफ्त दिए जाने को लेकर किसानों ने धरना दिया। अछल्दा कस्बे में ट्रैक्टर व पैदल तिरंगा यात्रा निकालने के बाद किसानों ने ब्लॉक गेट पर धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। विपिन राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा विकास खंड कार्यालय पहुंची। जहां किसान ब्लॉक गेट पर मांगों को लेकर धरना देकर बैठ गए।
किसानों ने नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों ने अपनी उक्त मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।