फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को ज्ञापन सौंपते किसान।
विज्ञापन
औरैया। ऋण माफी, फसल के समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने व बिजली मुफ्त दिए जाने को लेकर किसानों ने धरना दिया। अछल्दा कस्बे में ट्रैक्टर व पैदल तिरंगा यात्रा निकालने के बाद किसानों ने ब्लॉक गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। विपिन राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा विकास खंड कार्यालय पहुंची। जहां किसान ब्लॉक गेट पर मांगों को लेकर धरना देकर बैठ गए।
किसानों ने नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों ने अपनी उक्त मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें