फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मड़राते बादलों से बारिश की आस लगा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसान आसमान में मड़राते बादलों से बारिश की आस लगा रहे हैं। लेकिन एक सप्ताह से ये आस अधूरी है। उधर उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पारा 36 से 37 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का अंतर देखा गया। इससे उमसभरी गर्मी से हाल-बेहाल रहे।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से तापमान कभी घटा तो कभी बढ़ रहा है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह लगातार तीन दिनों से बारिश की संभावना जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी 24 घंटे के दौरान 1.3 मिमी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि पिछले दिनों भी बारिश के अनुमान लगाए गए, लेकिन क्षेत्र में अपेक्षित बारिश नहीं हो सकी। बारिश न होने से धान की रोपाई कर चुके किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खेतों की सिंचाई के लिए उन्हें सबमर्सिबल और डीजल पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर, उमस और गर्मी के कारण दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। किसान आसमान की ओर नजर टिकाकर मौसम के कयास लगा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें