फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औने-पौने में मूंग-उड़द बेच चुके किसान, खरीद केंद्र एक माह बाद मेहरबान

Wed, 15 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20- औरैया मंडी की आढ़त पर तौल के लिए पड़ी मूंग। संवाद
विज्ञापन
औरैया। औने-पौने दामों पर किसानों की उपज बिक्री न हो। इसके लिए सरकार एमएसपी पर सरकारी खरीद की सहूलियत देती है लेकिन इस बार उड़द व मूंग की खरीद सरकारी सिस्टम की बदइंतजामी की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान अपनी उपज को दो हजार रुपये प्रति क्विंटल घाटे में आढ़त पर पहले ही बिक्री कर चुके हैं और अब जिले में छह सरकारी क्रय केंद्र खोले हैं। अब किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
जिले में तीसरी फसल के तौर पर बोई जाने वाली उड़द व मूंग की फसल का रकबा तीन हजार हेक्टेयर के करीब इस बार रहा है। फरवरी के अंत में बोई जाने वाली यह फसल मई के अंत तक कट गई थी। जून में जिलेभर के काफी हद तक किसान इस उपज को आढ़तों पर बिक्री भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

70-80 दिन में तैयार होने वाली इस फसल को इस बार बारिश का सामना भी करना पड़ा था। कई जगह फसलों में भारी नुकसान हुआ था। कटाई के बाद किसानों ने आढ़तों पर इसे बिक्री कर दिया।
किसानों का कहना है कि सरकारी सिस्टम समय से खरीद शुरू करता तो उनकी उपज को वाजिब मूल्य मिल जाता। मौसम की मार झेल चुकी फसल को एमएसपी से काफी राहत पहुंचती। लेकिन देरी से खुले क्रय केंद्रों ने उनका मजाक बना दिया है।

किसानों ने 5600 रुपये प्रति क्विंटल में बेच डाली उड़द, अब एमएसपी का भाव 8200
आढ़तों पर मूंग का भाव जहां इस बार छह हजार रुपये प्रति क्विंटल रहा तो वहीं उड़द का भाव 5600 रुपये प्रति क्विंटल है। उधर, सोमवार को जिला प्रशासन ने छह केंद्रों पर उड़द व मूंग की खरीद को स्वीकृति देते हुए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के भाव जारी किए।
मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8780 रुपये प्रति क्विंटल तो उड़द का 8200 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया गया है। किसान एक माह पहले ही जून माह में अपनी उपज दो हजार रुपये के घाटे में बिक्री कर चुके हैं। ऐसे में अब खुले सरकारी केंद्रों के भाव किसानों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

इन केंद्रों पर होनी है सरकारी खरीद
पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र एरवाटीकुर, बी-पैक्स लिमिटेड छछूद, बी-पैक्स लिमिटेड निगड़ा, बी-पैक्स लिमिटेड लखनपुर, सहकारी संघ लिमिटेड अटसू तथा औरैया मंडी स्थित ओशधीश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को खरीद केंद्र बनाया गया है।
-
सिर्फ एक केंद्र पर खरीदी मूंग, बाकी में सन्नाटा

सहकारिता विभाग की ओर से संचालित बी-पैक्स लिमिटेड निगड़ा पर मंगलवार को सिर्फ एक किसान से तीन क्विंटल मूंग की खरीद की गई। बाकी पांच सेंटरों पर सन्नाटा रहा। इनमें एक भी किसान से उड़द-मूंग की खरीद नहीं की जा सकी।
-
बोले किसान-केंद्र खोलकर मजाक उड़ा रहे
मई में मूंग की कटाई हुई थी। उपज को 6000 हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक्री कर चुके हैं। अब एक माह बाद सरकारी क्रय केंद्र खोलकर मजाक उड़ाया जा रहा है।- गोविंद कठेरिया, असेवा
-
उड़द की फसल कटने के बाद बिक्री भी कर चुके हैं। आढ़त पर 6400 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला था। अब सरकारी क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के घाटे में उपज बिक्री कर चुके हैं।- आशीष दुबे, बिरुहनी
-
उड़द मूंग की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र समय से खोले जाने चाहिए थे। अब देरी से खोले गए हैं। उपज पहले ही औने-पौने दामों पर बिक्री हो चुकी है। एमएसपी के भाव बताकर अब बस मजाक करने जैसा है।- मुलायम सिंह, सेंगनपुर

तीन बीघा उड़द की फसल की थी। कटाई के दौरान बारिश ने काफी हद तक फसल को नुकसान पहुंचाया था। जल्दबाजी में आढ़त पर बिक्री कर दी। अब सरकारी रेट सामने आने पर घाटे का एहसास हो रहा है।-शिवराम, असेवा
-
खरीद का लक्ष्य आना बाकी
शासन स्तर से हाल ही में उड़द-मूंग खरीद के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में अब क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन एक केंद्र पर मूंग की खरीद हुई है। फसलों के एग्रीटेक सर्वे के आधार पर ही किसानों से उपज खरीदी जाएगी। शासन से खरीद का लक्ष्य आना भी बाकी है।-संजीव कुमार, एआर कोऑपरेटिव

फोटो-20- औरैया मंडी की आढ़त पर तौल के लिए पड़ी मूंग। संवाद

फोटो-20- औरैया मंडी की आढ़त पर तौल के लिए पड़ी मूंग। संवाद

फोटो-20- औरैया मंडी की आढ़त पर तौल के लिए पड़ी मूंग। संवाद

फोटो-20- औरैया मंडी की आढ़त पर तौल के लिए पड़ी मूंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें