फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेला केंद्र में नहीं शुरू हुई मक्का खरीद

Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- बिधूना मंडी में बने खरीद केंद्र पड़ा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। राज्य सरकार की प्राथमिकता के बावजूद बिधूना व बेला में खुले मक्का खरीद केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद बेला में अब तक एक दाना की खरीद नहीं हुई है। वहीं, बिधूना खरीद केंद्र पर केवल 26 क्विंटल मक्का की खरीद हुई है। ऐसे में किसान अपनी उपज की बिक्री के लिए आढ़तों का रुख कर रहे हैं।
बताया गया है कि बेला केंद्र का 80 क्विंटल व बिधूना केंद्र का 60 क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद दोनों केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं हो सकी है। बिधूना मंडी परिसर में किसानों की मक्का के ढेर लगे होने के बावजूद खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। किसानों का आरोप है कि कभी मक्का के मानक पूरे न होने, कभी नमी अधिक होने और कभी पंजीकरण का हवाला देकर उन्हें वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन

बेला केंद्र प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि केंद्र पर अभी तक मक्का खरीद शुरू नहीं हुई है। कुछ किसान मक्का लेकर आए थे, लेकिन गुणवत्ता मानकों पर खरी न उतरने के कारण खरीद नहीं की जा सकी। किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जल्द खरीद शुरू कर लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बिधूना केंद्र के प्रभारी राम नारायण ने बताया कि अब तक पुरवा पट्टी निवासी अनुरुद्ध और कटरा निवासी नरेंद्र की 26 क्विंटल मक्का की खरीद की गई है। कहा कि पंजीकरण व निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप मक्का लेकर आने वाले किसानों की खरीद तत्काल की जाएगी।

फोटो-18- बिधूना मंडी में बने खरीद केंद्र पड़ा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें