फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भगत सिंह चौराहे पर कई बार लगा जाम

Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22-कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर सोमवार को कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

फीडर रोड व दुर्गा मंदिर मार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने व ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की मनमानी के चलते यातायात बाधित रहा। यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर हर बार जाम को खुलवाया।
सहालग की शुरूआत होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। सड़क किनारे दुकानदारों, फल, सब्जी व छोले भटूरे विक्रेताओं द्वारा फुटपाथ और सड़क तक अतिक्रमण किया गया है। भगत सिंह चौराहा और फीडर रोड पर पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा। वहीं, दुर्गा मंदिर मार्ग पर स्कूलों की छुट्टी के समय प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की मनमानी के चलते आए दिन जाम लगता है। सोमवार को यह समस्या और भी विकराल हो जाती है।

जाम में फंसी रही एंबुलेंस

दिबियापुर। नगर में फफूंद चौराहे से गुंजन चौराहे तक और नहर बाजार से बहेरे वाली पुलिया तक जाम लगने से सोमवार को लोग परेशान रहे। फफूंद चौराहे के ओवरब्रिज से चारों सड़कों पर स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंसी रही।
सहालग में बाजार में उमड़ रही भीड़ व वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर के सभी मार्ग जाम से जूझ रहे हैं। वाहन आड़े-तिरछे लगने से जाम विकराल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि बोर्ड परीक्षा तक प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। (संवाद)
सहालग के चलते नहर पुल पर जाम

अछल्दा। कस्बे की निचली गंग नहर पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को भी सहालग के कारण भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अछल्दा- बिधूना मार्ग पर सोमवार की दोपहर लगभग 12.50 बजे नहर पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन

वहां पर निकलने वाले चार पहिया वाहनों, बाइकों, साइकिल व पैदल राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। लोगों ने बताया कि जाम लगने का मुख्य कारण पुल का संकरा होना है। मौके पर मौजूद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ बजे जाम को खुलवाया। (संवाद)

फोटो-22-कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद

फोटो-22-कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें