फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धान की फसल के लिए किसानों को बारिश का इंतजार

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
खेत में लहलहाती धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। खेत में खड़ी धान की फसल के लिए किसान आसमान की ओर से इस आस में नजरें टिकाएं है कि अब बारिश होगी, लेकिन फसल के अनुसार न के बराबर बारिश होने से किसान मायूस हैं। स्थिति यह है कि चार दिन से मौसम विभाग का बारिश के अनुमान भी फेल हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में 21.2 मिमी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों और किसानों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री से गिरकर 32 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग की ओर से पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का अनुमान जताया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं हो सकी। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें