फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज शान से लहराएगा तिरंगा, जगमगाए चौराहे व कार्यालय

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इससे पहले सरकारी भवनों को तिरंगे रंग से पाट दिया गया है। चौराहों पर लगी एलईटी लाइट लोगों का मनमोह रही हैं। शासकीय भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व प्रमुख स्थानों पर तिरंगे रंग की प्रकाश व्यवस्था की गई है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अभिनंदन किया जाएगा। सुबह 10 बजे शहीद पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। प्रातः 11 बजे वृद्धाश्रम आनेपुर, औरैया व मेडिकल कॉलेज स्थित 100 बेड अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें