फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बारिश से खस्ताहाल हुआ किसान का कच्चा मकान गिरा, दबकर बालिका घायल

विज्ञापन
मकान के मलबे में दबकर बालिका घायल - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव दासा का पुरवा में रविवार की रात किसान का बरसात से जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर किसान की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव दासा का पुरवा निवासी प्यारे लाल कुशवाहा का कच्चा मकान बीते दिनों बरसात में जर्जर हो गया था। रविवार की रात घर के लोग मकान के अंदर सो रहे थे। तभी मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर प्यारे लाल कुशवाहा की बेटी निशा (10) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घायल निशा को पहले दिबियापुर सीएचसी, उसके बाद चिचौली स्थित सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख सैफई रेफर कर दिया।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें