फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 12 हजार लेकर नहीं दी रसीद, पांच साल से भटक रहा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। जिले की साधन सहकारी समिति बढि़न के सदस्य किसान ने बकाया जमा करने के बाद भी रसीद न देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच साल से रसीद के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सचिव हर बार टाल देता है। थक-हारकर किसान ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

किसान हरगोविंद सिंह बताया कि वह समिति के केसीसी खाता संख्या 479 का सदस्य है। आरोप है कि उन्होंने 10 नवंबर 2021 को समिति के सचिव को बकाया कर्ज की धनराशि 12400 रुपये नकद जमा किए थे। पैसा लेने के बाद सचिव ने आज तक रसीद नहीं दी। किसान ने कई बार रसीद मांगी तो उसे यह कहकर टाल दिया गया कि जब तक हम हैं, तब तक कोई चिंता नहीं। किसान ने जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। रसीद न होने के कारण किसान को डर है कि भविष्य में कहीं उससे फिर से बकाया न मांग लिया जाए। एआर कोआपरेटिव संजीव कुमार ने बताया कि किसान की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। किसान की ओर से जमा कराए गए पैसे खाते में जमा मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें