फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेहनत पर मौसम की मार, खेतों में बिछ गया धान, बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में तीन दिन हुई चक्रवाती बारिश ने फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों में धान, बाजरा और अन्य फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं। किसान अब पंपसेटों की मदद से खेतों से पानी बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

पक चुकी धान की फसल के काली पड़ने की आशंका है। बिधूना के भटौली गांव में किसान कल्लू सविता की धान की खड़ी फसल पानी में डूब गई। कल्लू सविता ने फसल बचाने के लिए ट्रैक्टर से पंपिंग सेट चलाकर पानी निकाला। शामपुर निवासी किसान रामवीर यादव ने बताया कि पानी जल्द न निकला तो धान सड़ जाएगा। माछीझील गांव के किसान शिवदत्त सिंह की 22 बीघा धान की फसल डूब गई। उन्होंने कहा कि पहले खेतों से पानी निकालना होगा, तभी कटाई हो सकेगी।
अटसू क्षेत्र के सांफर गांव में करीब पांच एकड़ धान की तैयार फसल जमीन पर बिछ गई। किसान नवनीत तिवारी ने बताया कि उन्होंने गांव के ही आदित्य त्रिपाठी की पांच एकड़ जमीन एक वर्ष के लिए नकद पर ली थी। अब मौसम की मार से बड़ा घाटा हो गया है। प्रशासन से उम्मीद है कि मुआवजा देकर कुछ हद तक राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें