फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः किसान ने फांसी लगाकर दी जान, बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर था परेशान

विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर परेशान एक युवा किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करके का पुरवा निवासी गिरेंद्र सिंह (28) पुत्र स्व.रामकिशन रोज की तरह शनिवार की रात भी नलकूप की कोठरी में सोने गया था।
रविवार सुबह काफी देर तक उसके न दिखने पर भाई सुरेश उसे देखने कोठरी पहुंचा। कोठरी अंदर से बंद मिलने पर उसने दरवाजे के बीच से झांककर देखा तो गिरेंद्र का शव फांसी पर लटक रहा था। इससे उसके होश उड़ गए। सुरेश ने तत्काल इसकी जानकारी चाचा मानसागर व ग्रामीणों की दी।
सुरेश ने ग्रामीणों की मदद से गिरेंद्र के शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय व एसएचओ अयाना गया प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक के पास उसके बाबा के नाम से दो लाख 52 हजार रुपये का बिजली का बिल आया था। इसको लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन

गिरेंद्र सिंह ने 11 हजार रुपये जमा किया था, लेकिन बकाया भुगतान को लेकर वह दहशत में था। परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। सीओ अजीतमल ने फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें