फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क किनारे पड़ा मिला किसान, मौत

Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में मंगलवार शाम एक किसान सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। गांव उमरैन निवासी सुंदर शाक्य (50) मजदूरी और बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह यह कहकर घर से निकले थे कि खेत पर चक्कर लगाने जा रहे हैं, लेकिन शाम करीब चार बजे राहगीरों ने उन्हें रोड पर बेसुध पड़ा देखा। किसान को परिजन सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किसान के बेटे वीरेंद्र कुमार ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें