फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 14 Feb 2026 08:25 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान गेहूं के खेतों पर रखवाली करने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी 35 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह की खेत पर रखवाली के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह रोज की भांति हरपालपुर अड्डा, अमावता स्थित अपने गेहूं के खेतों पर रखवाली करने गए थे। देर रात लगभग 3 बजे उनके भाई विक्रम सिंह जो चेन्नई में रहते हैं, के पास कॉल पहुंची। कॉल करने वाले ने बताया कि 'जल्दी आ जाओ, तुम्हारे भाई को सूअर ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही भाई ने परिजनों को अवगत कराया।
परिजन जब मौके पर पहुंचे तो अर्जुन सिंह का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल के पास एक कुल्हाड़ी, टूटी हुई टॉर्च तथा लाल मिर्च पाउडर का पैकेट पड़ा हुआ था, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है पुलिस
वहीं, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक पांच भाई हे जिसमें चार भाई नौकरी करते हैं। अर्जुन घर पर रहकर खेती करता था। उसका परिवार में पत्नी शांति, एक पुत्र नैतिक (8) और सभी (4) है।
विज्ञापन

http://

हंगामा और प्रदर्शन

हुकुम सिंह की हत्या से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों संग बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें