फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत, पत्नी व बेटी घायल

Tue, 07 Apr 2026 06:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-9- घटना के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर आधार सिंह में मंगलवार को खेत में गेहूं की कटाई करने गए एक किसान पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं उनकी पत्नी और आठ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव भदनैया निवासी संतोष दोहरे (55) मंगलवार को अपनी पत्नी राजरानी और बेटी अंजली के साथ खेत पर गेहूं काटने गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से तीनों संभल नहीं पाए और बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया।



इसके बाद गंभीर रूप से घायल संतोष को इटावा के गांव महेवा स्थित सीएचसी ले गए लेकिन वहां रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। उधर, उनकी पत्नी और पुत्री का इलाज जारी है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन बिलख पड़े।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसान के परिवार में पत्नी, दो पुत्र धर्मवीर व गजेंद्र और तीन बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें