फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
शिव गोविंद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। थाना क्षेत्र के गंगदासपुर चांदूपुर में शनिवार सुबह खेत पर जा रहे किसान के ऊपर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। जेई का दावा है कि मौके पर कोई तार टूटा नहीं मिला
विज्ञापन

गंगदासपुर चांदूपुर निवासी किसान शिव गोविंद (43) पुत्र मंगली सिंह शनिवार सुबह घर से अपने खेतों पर जाने के लिए निकला था। पत्नी ज्योति ने बताया कि रास्ते में अचानक उनके ऊपर बिजली का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए।
आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसे तुरंत सीएचसी अजीतमल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिव गोविंद की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की एक वर्ष की बेटी है। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं जेई अजीतमल राजवीर ने दावा किया कि मौके पर कोई तार टूटा नहीं मिला है। विद्युत विभाग को अवगत कराए बिना ट्रांसफार्मर पर कार्य करते वक्त करंट लगने से हादसा हुआ है। फिर भी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल परिसर में रोती बिलखती मृतक की पत्नी व परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें