फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुएं में गिरने से किसान की मौत

Mon, 18 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13- वकील सिंह। फाइल फोटो - फोटो : ​भिनगा कोतवाली में बैठक करते एएसपी।
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव मिलक में शनिवार रात को एक किसान खेत में स्थित कुएं में गिर गया। देर रात खेत पर पहुंचे बेटे ने पिता को कुएं में गिरा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव मिलक निवासी अनीश ने बताया कि पिता वकील सिंह (60) के नाम दो बीघा जमीन है। वह इसी जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार शाम पिता ने उसे एक तेरहवीं कार्यक्रम में भेजा था। पिता खेत पर खड़ी मूंग की फसल की रखवाली करने चले गए थे।
देर रात साढ़े 11 बजे जब वह खेत पर पहुंचा तो उसे पिता की खेत बीच में स्थित कुएं से चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसने घटना की जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिता को बाहर निकलवाया। इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद बेटा अनीश, विवाहित बेटी अनामिका बिलख पड़े। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-13- वकील सिंह। फाइल फोटो- फोटो : भिनगा कोतवाली में बैठक करते एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें