फोटो-13- विदाई समारोह के दौरान मौजूद बच्चे। स्रोत:शिक्षक
औरैया। ककोर मुख्यालय से सटे गुरुकुल इंटर कॉलेज में बुधवार को 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावकों की भी भागीदारी रही।
इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों के सुंदर भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रविशंकर दुबे, प्रधानाचार्य नितिन कुमार, शिक्षक संदीप पोरवाल, अखिलेश सिंह, सुरेश राजपूत समेत काफी संख्या में बच्चों की मौजूदगी रही। (संवाद)