फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नेशनल हाईवे पर काल बनकर दौड़ा वाहन, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Thu, 12 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-मृतक की फाइल फोटो - फोटो : बीएसए कार्यालय।
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। फुटेकुआं चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र की अनंतराम चौकी के गांव फूलपुर निवासी राम कुमार उर्फ सिप्पू शुक्ला (57) वर्तमान में फुटेकुआं चौराहे के पास निवास कर रहे थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह साइकिल से अनंतराम की ओर से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह चौराहे के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें