फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड निवासी धान व्यापारी की बुधवार देर रात ईट से कूंचकर की गई हत्या में फरार चल रहे हत्यारोपी पर पुलिस ने 25 हजार कर इनाम घोषित किया है। इस प्रकरण में पुलिस लगातार हत्यारोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

धान व्यापारी कैलाश नारायण दीक्षित का बुधवार देर रात सौंधेमऊ व जौंरा के बीच बाजरे के खेत से पुलिस ने क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। इस मामले में मृतक के पुत्र विनय की तहरीर पर पुलिस ने धानमिल मालिक कुंवर बहादुर उसके नौकर हाकिम निषाद के अलावा इटावा जिला निवासी सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर निवासी दिबियापुर रोड औरैया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस कुंवर बहादुर व हाकिम निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर फरार हैं। एसपी सुनीति ने सुधीर शुक्ला पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें