फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए अनुपस्थित डिपो के 38 चालक-परिचालकों को मिला नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले औरैया डिपो के 38 संविदा चालकों व परिचालकों को नोटिस जारी किया गया। सोमवार तक उपस्थिति दर्ज न कराने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि बिना बताए एक अगस्त से 25 अगस्त के बीच अनुपस्थित रहे 15 संविदा चालकों और 23 संविदा परिचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर लापरवाही बरतने वालों की सेवाएं भी समाप्त की जा सकतीं हैं। एआरएम ने बताया कि जिन संविदा चालकों और परिचालकों को नोटिस जारी किया गया है उनकी सूची डिपो परिसर में चस्पा की गई है। नोटिस पाने के बाद लगभग 20 चालकों व परिचालकों ने उपस्थिति दर्ज करा दी है। इधर, उपस्थित हुए संविदा चालकों और परिचालकों ने बताया कि वह प्रतिदिन डिपो आते थे, लेकिन गाड़ियां न मिलने पर वह घर लौट जाते थे।
एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि अनुपस्थित चालकों व परिचालकों को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें काफी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। बताया कि सोमवार तक उपस्थित न होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें