फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो घंटे देर से कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। फरक्का एक्सप्रेस शनिवार को दो घंटे देर से आई।
विज्ञापन

भटिंडा से कानपुर सेंट्रल होकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस के यहां आने का समय सुबह चार बजे तय है। ट्रेन सुबह छह बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी तय समय से लेट आईं। शनिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से राखी बांधने जा रहीं महिलाओं को निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर, रूरा, उन्नाव, बनारस, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने तय समय से 20 मिनट की देरी से कंचौसी स्टेशन पहुंची। इसी तरह इटावा-कानपुर मेमू 40 मिनट देर से आई। इससे कानपुर, पनकी धाम, भाऊपुर, रूरा, झींझक आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्टेशन पर जमकर भीड़ देखने को मिली। कंचौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की जानकारी अनाउंस करके यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें