कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
- फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
कंचौसी। बरसात के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। अप-डाउन ज्यादातर ट्रेनें अपने तय समय से कई-कई घंटे देर से चल रही हैं। मंगलवार को भी फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे देर से कंचौसी स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भाऊपुर में एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच बेपटरी होने के बाद गड़बड़ाया ट्रेनों का शेड्यूल अब तक पटरी पर नहीं लौटा है। अब बारिश से ट्रेनें लेट होने लगी हैं। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस तय समय रात 11 बजे के बजाय आठ घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे इटावा, टूंडला, दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व सोनीपत आदि स्टेशनों पर जाने वाले यात्री ट्रेन परेशान रहे।
यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन देर से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। वहीं, भटिंडा से बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस भी छह घंटे देर से पहुंची। इससे कानपुर, लखनऊ , उन्नाव, बनारस, सुल्तानपुर, अकबरपुर, शाहगंज, आजमगढ़ तक जाने वाले यात्री परेशान रहे। कंचौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट होने की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।