फोटो-22- मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी के साथ फैसल इलेविन टीम।संवाद
फफूंद। फफूंद क्रिकेट क्लब की ओर से दरगाह पीर बुखारी शाह के पास स्थित मैदान में फफूंद प्रीमियर लीग का आयोजन चल रहा। इसमें बुधवार को दो लीग व दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें फैसल इलेवन, अज्जू इलेवन, मुरादगंज क्रिकेट क्लब व पाता की टीमों ने जीत हासिल की।
पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अज्जू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में सात विकेट पर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर मात्र 61 रन ही बना सकी। अज्जू इलेवन ने 20 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फैसल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। महावीर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में आठ विकेट खोकर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैसल इलेवन की शुरूआत अच्छी रही। फैसल इलेवन ने दो गेंदे शेष रहते हुए जीत हासिल की। टीम की ओर से अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसके अलावा लीग मैचों में पाता की टीम ने समादिया क्रिकेट क्लब को सात विकेट व मुरादगंज क्रिकेट क्लब ने फफूंद माइटी लायंस को पांच विकेट से हराया।