फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी का विस्तार, नौ सदस्य किए नामित

Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तहसील परिसर में बैठक की। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नौ सदस्यों को शामिल किया गया। कहा कि लेखपालों के हितों के लिए संघ सदैव तत्पर है और हर लड़ाई में निर्णय तक लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन


 
संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप शाक्य ने कहा कि शासन की उपेक्षित नजरों के चलते जिले में जरूरत के मुताबिक लेखपालों की संख्या बहुत कम है। एक-एक लेखपाल से कई-कई गांवों का काम लिया जा रहा है, जिससे अधिक लोड के कारण लेखपाल परेशान हैं। इसके चलते काम भी समय से पूरा नहीं हो पा रहा है।


उन्होंने शासन से जिले में लेखपालों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिशीघ्र कदम उठाए जाने की मांग की है, जिससे राजस्व संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सके।


वहीं मंत्री जगदेव सिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व बैठक में मुख्य कार्यकारिणी का चयन कर लिया गया था। आज की बैठक में इस कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या को बढ़ाने जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन



बताया कि कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किए गए लेखपालों में प्रमोद कुमार यादव औरैया, उमेश चंद्र सक्सेना फफूंद, शिवनाथ सिंह अजीतमल, शिव प्रताप सिंह कुशवाहा मुरादगंज, मलखान सिंह बिधूना, शिवपाल सिंह शाक्य एरवाकटरा, सुशील कुमार सहायल व दशरथ सिंह पाल अछल्दा हैं।
विज्ञापन



बैठक में अमित सिंह राजपूत, सुमित नारायण पाल, शैलेंद्र सिंह, महेश चंद्र पाल, ओम प्रकाश शर्मा, विजय सिंह, सुमित नारायन, आलोक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें