उत्तर प्रदेश युवा संघर्ष समिति की बैठक कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में संपन्न हुई। अध्यक्षता छात्रसभा जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने की।
उन्होंने बताया कि समिति गरीबों, मजदूरों व किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। बैठक में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दिव्यांशु प्रताप, आकाश, अखिलेश, राजहंस, निर्वेश दुबे आदि लोग मौजूद रहे