फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा निरस्त होने से अभ्यर्थियों में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार सुबह होने थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण शासन ने परीक्षा निरस्त कर दी। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को मिलते ही निराशा हुए। वहीं, परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के सभी 22 केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह की पाली में दस बजे से परीक्षा होनी थी। उसी हिसाब से अभ्यर्थी समय से केंद्रों को बाहर जुटने लगे। सुबह 22 केंद्रों पर परीक्षा थी। अभ्यर्थी परीक्षा दे भी चुके थे। परीक्षा केंद्र से उनके निकलते समय पेपर लीक होने की जानकारी मिली कि परीक्षा स्थगित कर दी गई। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
इसी बीच उन्हें भी परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिलने पर केंद्रों पर लाउडस्पीकर से अभ्यर्थियों को परीक्षा निरस्त होने की सूचना दी। जिससे मायूसी छा गई। इसके बाद किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसको लेकर केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

छह माह से दिन-रात एक कर पढ़ाई की थी। तैयारी पूरी थी। पेपर लीक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो सके। -समीक्षा त्रिपाठी, औरैया
भर्थना इटावा से ठंड के मौसम में सुबह 45 किलोमीटर दूरी बाइक से परीक्षा देने आईं थीं। इस बार परीक्षा की अच्छी तैयारी थी, लेकिन परीक्षाएं निरस्त होने से उम्मीदों पर पानी फिर गया।-संध्या
इटैली-अछल्दा से अजीतमल परीक्षा देने आए थे। रविवार को शादी भी है। मैनपुरी बारात जा रही है। घर वालों ने रोका था, लेकिन फिर भी हाथ में कंगन बांधकर परीक्षा देने आए। -दिव्यांग सत्येंद्र कुमार
बरोनाकला कुदरकोट से ठंड में 50 किलोमीटर की दूरी तय कर अजीमतल परीक्षा देने आए थे। परीक्षा निरस्त होने से समय के साथ पैसे की बर्बादी हुई। उम्मीदों पर पानी फिर गया। -दिव्यांग संदीप
प्रदेश के अन्य जनपदों में पेपर लीक होने से टीईटी की परीक्षा स्थगित की गई हैं। दिसंबर माह के अंत तक परीक्षा की अगली तिथि घोषित की जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देय होगा। - चंद्रशेखर मालवीय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें