डीएम ने गैरहाजिर रहने पर एक्सईएन विद्युत का वेतन रोकते हुए व अग्रणी जिला प्रबंधक से जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए।
डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि लंबित प्रकरणों के मामले में शासन गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभागों में लंबित संबंधित शासकीय, मंडलीय संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाएं। \
उन्होंने जनता दर्शन में आने वाले संदर्भों की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण अधिकारी स्तर से लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने एक्सईएन विद्युत पंकज शर्मा का वेतन रोके जाने के साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक महेंद्र सिंह से जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शासकीय कार्रवाई की सिफारिश- औरैया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य पोषण मिशन के तहत विलेज हेल्थ एवं न्यूट्रीशियन डे की मासिक प्रति समीक्षा बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने कार्य में ढिलाई बरतने सीएससी अयाना के चिकित्सक डा. देव नारायन कटियार का वेतन काटते हुए उनके विरुद्ध शासकीय कार्रवाई कराने के सीएमओ को निर्देश दिए।