फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदहाल सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

Tue, 21 Jul 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- फफूंद रोड पर हुए गड्ढों में भरा पानी।संवाद
विज्ञापन
सहार। ग्राम पंचायत लखुनो के मजरा चांदपुर में कई साल से बदहाल सड़क व जलभराव की समस्या है। यह ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

करीब 500 की आबादी वाले इस मोहल्ले के लोग लंबे समय से समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच से गुजरने वाली गली की नाली कई वर्षों से बंद पड़ी है। नाली की सफाई न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है।
बरसात के दिनों में तो कई दिन तक जलभराव बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे अधिक परेशानी प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि इससे बच्चों के गिरकर घायल होने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराकर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

हादसों को दावत दे रहे गड्ढे
मुरादगंज। कस्बे के चौराहे से फफूंद रोड़ हाईवे से जुड़ी सड़क व सब्जी मंडी वाली सड़क के बीच में गड्ढे हो गए हैं। इससे बारिश में सड़क हादसे की आशंका बढ़ गई है। अक्सर छोटे वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी भर जाने से जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं।
इससे इन गड्ढों में अक्सर बाइक सवार व ई-रिक्शा फंस कर गिर जाते हैं। स्थानीय दुकानदार पवन कुमार, मोनू पोरवाल गौरव, संतोष, अकील व मंटू आदि ने बताया कि पानी भरा रहने के कारण सड़क के बीचोंबीच गहरे गड्ढे बन गए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है। उन्होंने जल्द सड़कों के गड्ढे भरवाने की मांग की है। (संवाद)

फोटो-18- फफूंद रोड पर हुए गड्ढों में भरा पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें