फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच दिन बीतने के बाद भी 10 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककुरिया गोलीकांड मामले में पुलिस पांच दिन बीतने के बाद भी 10 आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस ने अब तक दो आरोपी व नौ मददगारों को पकड़कर जेल पहुंचाया है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की तीन टीमें लगातार आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपियों के करीबी सफेदपोशों पर भी नजर गड़ाए है। पुलिस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताकर भी जांच कर रही है।
ककुरिया में पांच दिन पहले मंगलवार रात को त्रियोदशी कार्यक्रम के दौरान हुए गोलीकांड के बाद मददगारों से मिली पनाह से आरोपी जिले से बाहर खिसक गए। इससे अब आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने जिले के साथ-साथ कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात व जालौन में भी कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।
मगर फरार आरोपी योगेंद्र के भाई रामसरोवर, पुष्पेंद्र, ड्राइवर बीटू, पड़ोसी सतेंद्र, आलोक यादव, दीपू राजपूत, जीतू यादव, सुदेश यादव सहित 10 आरोपियों में से एक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपियों के जिले से बाहर निकालने के तरीके से पुलिस का शक सफेदपोशों के ऊपर गहराया है।
वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास संचालित हो रहे मोबाइल नंबरों की भी जानकारी निकाल रही है। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी योगेंद्र फौजी, पंकज व नौ मददगारों को जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें