फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के किशोर एवं बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा के एक किशोर एवं एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जंग जीत ली। दोनों को दिबियापुर स्थित कोविड-19 आइसोलेशन हॉस्पिटल से घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चार अन्य कोरोना संक्रमितों के आ जाने से यहां उपचार कराने वालों की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन

26 मई को दिबियापुर स्थित कोविड-19 लेवल वन आइसोलेशन अस्पताल में इटावा निवासी कोरोना संक्रमित 15 वर्षीय किशोर व 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भर्ती कराया गया था।
दोनों की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएचसी दिबियापुर अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के अनुसार शुक्रवार को औरैया के दो संक्रमितों को छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को इटावा निवासी दो संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें भी घर भेजने की तैयारी की जा रही है।
शाम तक उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा जाएगा। 10 कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी। दिबियापुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में 13 लोगों के आने से संख्या 37 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें