फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही महिला की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। गुरुवार को एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला समेत 132 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं, संक्रमित मिली 32 वर्षीय महिला सदर ब्लॉक के गांव बखरिया की निवासी है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10157 हो गई है। इसमें 9850 मरीज स्वस्थ हुए और 176 की मौत हो चुकी है। 132 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें सामान्य 16 मरीज कोविड अस्पतालों और 24 गंभीर मरीज चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
सैफई चिकित्सा विवि की प्रयोगशाला से 876 जांच की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक एक लाख 77 हजार 855 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हो चुकी है। गुरुवार को 1700 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने कहा कि भले ही स्थिति में सुधार आ गया है लेकिन दो गज दूरी और मास्क का प्रयोग करने में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें