फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब इंस्टालेशन का काम शुरू, स्टॉफ की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की जांच के लिए तैयार हो रही आरटीपीसीआर लैब के इंस्ट्रालेशन का काम शुरू हो गया है। इसके लिए जरूरी स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को शहर में 50 शय्या अस्पताल के पास स्थापित हो रही इस लैब का स्वास्थ्य विभाग की निर्माण टीम ने निरीक्षण कर वहां की समस्याएं देखीं। साथ ही उनका जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की खून जांच के लिए पिछले एक पखवारे से लैब निर्माण को लेकर तेजी से चल रही तैयारियां लगातार जारी हैं। गुरुवार को लैब में आरटी पीसीआर मशीन के अलावा अन्य मशीनों का इंस्टालेशन का काम शुरू किया गया। इस दौरान लैब में मौजूद वैज्ञानिक शिखा शर्मा ने बताया कि इंस्टालेशन का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लैब के लिए जरूरी स्टाफ भी आ गया है। जिसमें दो लैब टेक्निशियन, एक डाटा ऑपरेटर व एक लैब असिस्टेंट शामिल है। बताया कि अभी लैब के शुरू होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है।
उधर, गुरुवार को निर्माण कार्य का स्वास्थ्य विभाग की निर्माण टीम के जेई राजन खन्ना व टेक्नोलॉजिस्ट आरपी यादव ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खामियों को देखा। इस दौरान मौजूद साइंटिस्ट शिखा शर्मा ने लैब में कुछ कमियों के संबंध में जानकारी दी। जिस पर टीम ने जल्द ही कमियों को दूर करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी किए। जेई राजन खन्ना ने बताया कि लैब स्थापित कराने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही निर्माण संबंधी सभी काम पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें