फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में कराए गए कार्यों में खर्च धनराशि की होगी पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रशासक नियुक्त किए गए है। अब प्रशासक ही ग्राम पंचायत में उपलब्ध धन को विकास कार्यों में खर्च करेंगे। दूसरी ओर बीते पांच साल के कार्यकाल में आवंटित धनराशि के सापेक्ष किए खर्च की ऑडिट कराने का शासन ने फरमान जारी किया है। इससे प्रधानी करने वालों की धड़कन बढ़ गई है।
विज्ञापन

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट अफसर स्तर के सात अधिकारियों को जिले की 477 ग्राम पंचायतों का प्रशासन नियुक्त करने संबंधी फाइल जिला पंचायत राज विभाग ने डीएम को भेज दी है। डीएम अभिषेक सिंह की अंतिम मुहर लगनी शेष है। अब यह अधिकारी ही ग्राम पंचायत के खाते में मौजूद धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर गांव में लोग सक्रिय हैं। बताया जाता है कि अगर सही तरीके से जांच हो जाए तो प्रधानों के साथ ही सचिव समेत कई अधिकारी भी फंस सकते है। हालांकि पंचायत राज विभाग के अधिकारी इस तरह का आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं। डीपीआरओ अष्ट प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि ग्राम पंचायतों में सात प्रशासकों को नियुक्त करने संबंधी फाइल डीएम कार्यालय को भेजी जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही क्रियान्वयन शुरू करा दिया जाएगा। जांच को लेकर अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें