फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर आगरा बिजली लाइन से लाखों के स्पेसर डैंपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फतेहपुर बिजली सबस्टेशन एवं आगरा बिजली सबस्टेशन को आपस में जोड़ने वाली 765 केवीएस की बिजली लाइन में लगे लाखों रुपये के तार स्पेसर डैंपर चोरों ने चलती लाइन से चोरी कर लिए। इस मामले में पावर ग्रिड कारपोरेशन के मुख्य प्रबंधक टीएलएम ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक ट्रांसमिशन लाइन मेंटीनेंस दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 765केवीएस/सी फतेहपुर-आगरा लाइन फतेहपुर सबस्टेशन को आगरा सबस्टेशन से जोड़ती है। इस लाइन से एनसीआर रीजन को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्राम बिरिया में इस पारेषण लाइन के टावर संख्या 414-416 में 22 दिसंबर को पेट्रोलिंग करने पर विभागीय कर्मियों को जानकारी हुई कि टावर कंडक्टर में लगे स्पेसर डैंपर चोरी हैं। इन स्पेसरों के न होने से कभी भी जान माल की क्षति हो सकती है। पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार लगभग डेढ़ दर्जन स्पेसर डैंपर चोरी हैं। जिनकी कीमत लगभग दो से तीन लाख रुपये है। अधिकारियों के अनुसार यह स्पेसर डैंपर तारों को आपस में टकराने से रोकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें