फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से जलमग्न हुआ एरवा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। कस्बे में मंगलवार शाम लगभग आधा घंटे हुई जबरदस्त बारिश ने लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत दिलाई। वहीं एरवा बाजार में चारों तरफ पानी भर गया।सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां पानी में बहने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व उमस के बीच मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने आधा घंटे में ही एरवाकटरा क्षेत्र में चारों तरफ पानी ही पानी कर दिया। एरवा बाजार में नाले नालियां चोक होने से दुकानों के बाहर व अंदर पानी भर गया। इससे व्यापारियों को खासी परेशानी हुई। बाजार के दुकानदार विकास कुमार, हिमांशु, नरेंद्र शर्मा, रमन पोरवाल, श्याम सिंह आदि ने बताया कि पिछले एक वर्ष से नालियों की सफाई न होने के कारण बाजार में सड़क के दोनों ओर जो नालियां बनी हैं वह प्लास्टिक की पाॅलीथिन तथा कचरे से चोक हैं।
दुकानदारों ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण भी कर रखा है। जिस कारण से पानी की निकासी में समस्या हो रही है। स्थानीय जिम्मेदार लोग बाजार के दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दुकानदारों ने बाजार में दोनों ओर की नालियों की सफाई की मांग की है। एरवा कुइली प्रधान चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि बाजार में दुकानदारों ने नालियों के ऊपर लकड़ी के तख्त डालकर अतिक्रमण कर रखा है। कई बार दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को बोला गया लेकिन दुकानदार नालियों के ऊपर से अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। जिस कारण से सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें