फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उद्यमियों ने डीएम को बताईं प्लास्टिक सिटी की समस्याएं

Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23- वाहन स्क्रैप सेंटर का निरीक्षण करते डीएम बृजेश कुमार। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। डीएम बृजेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण किया। यहां उद्यमियों ने सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज की बदहाल व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। इस पर डीएम ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को यूपीसीडा को पत्राचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण करते हुए रिस्टोर हेल्थ मेडीकेयर प्राइवेट लिमिटेड को देखा। इसमें कंडम वाहनों का स्क्रैप किया जाता है। इसके बाद उन्होंने नारायण इंटरप्राइजेज व मां वैष्णो फर्नीचर को देखा। यहां प्लास्टिक उत्पाद व फर्नीचर का निर्माण चल रहा था। साथ ही प्लास्टिक के खिलौनों के उत्पादन करने वाली इकाई अमित प्लास्टिक को देखा।
इकाई स्वामी अमित ठाकुर ने बिजली, पानी व सीवरेज लाइन की समस्या बताई। कहा कि विद्युत कनेक्शन काफी दूर से लेने के कारण विद्युत कनेक्शन व्यय अधिक पड़ता है। साथ ही प्लास्टिक दाने को गेल से मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेल के अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्थानीय स्तर पर ही कच्चे माल की उपलब्धता कराई जाए। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर व अन्य आधार भूत सुविधाओं के लिए यूपीसीडा विभाग को पत्राचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें