फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण से अक्सर जाम से जूझते हैं राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सहालग के चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। रविवार को नगर के भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड व लोहा मंडी में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। इस दौरान फुटपाथ पर दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण लगे जाम से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि रोजाना की होती जा रही है। अतिक्रमण के चलते लोगों को इन बाजारों से गुजरने पर जाम से जूझना पड़ता हैै।
विज्ञापन

फीडर रोड और लोहा मंडी में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान लगाकर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। रविवार को फीडर रोड व लोहा मंडी में लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। छोटे वाहन स्वामियों व पैदल राहगीरों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन जाम की स्थित बनी रही। बता दें कि इन दोनों रोड पर स्थित दुकानों के व्यापारी रोज-रोज फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर सामान रख लेते हैं। नगर पंचायत प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, इस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़े हुए हैं।
इस सबंध में नगर पंचायत ईओ निषाद मधुरमय ने बताया कि दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि उन्होंने सामान न हटाया तो ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें