फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दो बाइक सवार चार बदमाशों से हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

Mon, 11 Mar 2024 09:25 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरेया

सार

औरैया में दो बाइक सवार चार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिबियापुर थाना क्षेत्र में प्लास्टिक सिटी के पास सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अजब का पुरवा में मुखबिर की सूचना पर किसी मामले के वांछित बाइक सवार चार लोगों के औरैया की तरफ आने की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम सक्रिय हो गई। 

विज्ञापन


बताई गई जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को आते देख पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया। अचानक पुलिस को देख बदमाशो ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसमें पुलिया ने उनकी घेराबंदी की। यह देख बदमाशों ने पुलिया पर फायर कर दिया। 

जवाबी फायरिंग में गोली बाई सवार एक बदमाश के दाहिने पैर में नीचे की तरफ लगी। जिससे वह वहीं गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी चारू निगम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घायल बदमाश ने पूछताछ की। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्याम बाबू निवासी प्लास्टिक सिटी बताया है। डॉक्टर ने घायल को सैफई रेफर कर दिया है। शेष तीन अन्य को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। इस दौरान अस्पताल में सीओ महेंद्र प्रताप समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें